आज मैं आप लोगों को खोई वस्तु मिलेगी या नहीं इस सम्बन्ध में कुछ जानकारी दे रहा हूँ| हर किसी मनुष्य के जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है कि आपकी महत्वपूर्ण सामान या तो चोरी हो जाता है या आप कहीं खुद रखकर भूल जाते हैं, जिस कारण आप पण्डितों के पास जाते हैं और पण्डित आपको बता देते हैं कि आपका सामान/वस्तु मिलेगी या नहीं| यदि पण्डित के कहानुसार आपका सामान मिल जाता है तो आपको यह लगता है कि पण्डित को बहुत ज्ञान है, पर ऐसा है नहीं, आप खुद भी अपने खोये हुए सामान के बारे में यह बता सकते हैं कि आपका सामान मिलेगा कि नहीं? और आपका सामान किस दिशा में मिलेगा| इसके लिए आपको पण्डितों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है|
मेरा यह सब बताने का उद्देश्य यह है कि यदि हर मनुष्य ज्योतिष की छोटी-छोटी जानकारी रख लें तो आपके समय और धन दोनों की वचत होगी| अब बात यह है कि आप कैसे पता लगा पायेंगे कि आपका सामान किस दिशा में है और मिलेगा कि नहीं?
जिस दिन आपका सामान खोया है, उस दिन कौन सा नक्षत्र है, उस नक्षत्र के नाम अनुसार से आप खोई हुई वस्तु की वस्तुस्थिति का पता लगा सकते हैं|
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं जो निम्न प्रकार हैं:
- अश्विनी 2. भरणी 3. कृतिका 4. रोहिणी 5. मृगशिर 6. आर्द्रा 7. पुनर्वसु 8. पुष्य 9. आश्लेषा 10. मघा 11. पूर्वाफल्गुनी 12. उत्तरफाल्गुनी 13. हस्त 14. चित्रा 15. स्वाती 16. विशाखा 17. अनुराधा 18. ज्येष्ठा 19. मूला 20. पूर्वाषाढ़ा 21. उत्तराषाढा 22. श्रवण 23. धनिष्ठा 24. शतभिषा 25. पूर्वाभाद्रपद 26. उत्तरभाद्रपद 27. रेवती 28. अभिजीत
अभिजित नक्षत्र की गणना 27 नक्षत्रों में नहीं होती है क्योंकि यह नक्षत्र क्रान्ति चक्र से बाहर पड़ता है। यह मुहूर्तों आदि में इसे शुभ माना जाता है।
- यदि रोहणी, पुष्य, उत्तराफाल्गुनी, विशाखा, पूर्वाषाढ़, धनिष्ठा, रेवती नक्षत्र में से कोई भी नक्षत्र हो तो खोई हुई वस्तु शीघ्र मिल जाती है|
- यदि अश्वनि, मृगशिरा, आश्लेषा, हस्त, अनुराधा, उत्तरा आषाढ़, शतभिषा नक्षत्र में से कोई भी नक्षत्र हो तो खोई हुई वस्तु बहुत प्रयत्न करने पर मिलती है|
- यदि भरणी, आद्रा, मघा, चित्रा, ज्येष्ठा, अभिजीत, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में से कोई भी नक्षत्र हो तो खोई हुई वस्तु पता लगने पर भी नहीं मिलेगी|
- यदि कृतिका, पुनर्वसु, पूर्वाफाल्गुनी, स्वाति, मूल, श्रवण, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से कोई भी नक्षत्र हो तो खोई हुई वस्तु नहीं मिलेगी|
![]()



